ब्रेकिंग
आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहआरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजह

कोरोना का कहर जारी, PMCH के रिटायर्ड डॉक्टर की मौत, बिशप स्कूल के प्रबंध निदेशक की भी गई जान

PATNA: बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है वही कोरोना से मौत के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। राजधानी पटना में दो लोगों की कोरोना से मौत का मामला सामने आया है। PMC

कोरोना का कहर जारी, PMCH के रिटायर्ड डॉक्टर की मौत, बिशप स्कूल के प्रबंध निदेशक की भी गई जान
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है वही कोरोना से मौत के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। राजधानी पटना में दो लोगों की कोरोना से मौत का मामला सामने आया है। PMCH के रिटायर्ड डॉक्टर ललन प्रसाद और बिशप स्कॉट स्कूल के प्रबंध निदेशक शैलेश प्रसाद सिंह की कोरोना से मौत हो गयी। 



पटना के PMCH के सेवानिवृत चिकित्सक डॉ. ललन प्रसाद की मौत हो गई। बताया जाता है कि डॉ. ललन प्रसाद को अस्पताल में ना तो बेड मिल सका और ना ही ऑक्सीजन जिसके कारण उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराने को लेकर हर संभव प्रयास किया। सरकारी से लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम तक का चक्कर लगाते रहे लेकिन कहीं भी उनको बेड नहीं मिला। वहीं बिशप स्कॉट स्कूल के प्रबंध निदेशक शैलेश प्रसाद सिंह की भी कोरोना से मौत हो गई। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।