ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

पटना में कोरोना बंदी का दायरा और बढ़ेगा, जानिए आज से क्या-क्या बंद हो सकता है

PATNA : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राजधानी पटना में आज से बंदी का दायरा और बढ़ाया जा सकता है हालांकि सर्वदलीय बैठक के बाद सरकार किसी बड़े फैसले की तरफ से आगे बढ़ेगी लेकिन उसके पहल

पटना में कोरोना बंदी का दायरा और बढ़ेगा, जानिए आज से क्या-क्या बंद हो सकता है
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राजधानी पटना में आज से बंदी का दायरा और बढ़ाया जा सकता है हालांकि सर्वदलीय बैठक के बाद सरकार किसी बड़े फैसले की तरफ से आगे बढ़ेगी लेकिन उसके पहले अलग-अलग सेक्टर में नई बंदी लागू की जा सकती है। राजधानी के जू और पार्क भी बंद होने की संभावना जताई जा रही है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एसके शरण ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए संभावित है कि जू और शहर के सभी पार्क बंद होंगे। मुख्यमंत्री के स्तर पर इस पर निर्णय लिया जाएगा। पिछले दिनों राजगीर के नेचर सफारी को बंद कर दिया गया है। जू और ईको पार्क में दर्शकों की संख्या घटी है। जू और पार्को में जहां छह से आठ हजार दर्शक आते थे, आज वह घटकर दो से तीन हजार पर आ पहुंचा है।


पटना का तारामंडल रविवार से आम दर्शकों के लिए बंद हो सकता है। उसको लेकर आज तारामंडल में समीक्षात्मक बैठक होगी। इस दौरान एक सप्ताह में कितने दर्शक आये उसका रिव्यू किया जाएगा। उस अनुसार तारामंडल को बंद करने पर निर्णय होगा। तारामंडल के निदेशक अनंत कुमार ने बताया कि ऐसे भी तारामंडल चल नहीं रहा है। महज चार शो में 25 से 30 दर्शक आ रहे हैं। दर्शकों की संख्या ना के बराबर है। इसलिए अब तारामंडल को बंद ही कर दिया जाएगा।


उधर पटना के श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र को शुक्रवार से आम दर्शकों के लिए बंद हो गया। विज्ञान केंद्र 15 मई तक लगातार बंद रहेगा। इस बीच केवल ऑफिस का कामकाज होगा। रोजाना 60 फीसदी कर्मी ही आएंगे। श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर अमिताभ ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर बंद करने का विभागीय आदेश जारी हुआ। आदेश जारी होने के बाद विज्ञान केंद्र को बंद कर दिया गया।

टैग्स