ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहीं

Bihar News: बिहार में बढ़ते अपराधों पर कृष्ण अल्लावरु का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- प्रधानमंत्री और अमित शाह जिम्मेदार

Bihar News: बिहार में बढ़ती कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों के कारण राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है और इस बीच बिहार में सभी पार्टियां सक्रिय हो गई। दूसरी ओर बिहार में लगातार अपराध के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपेक्षाकृत नरम रुख अपनाया है।


दरअसल, बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार होश में थे, तब तक राज्य में कानून व्यवस्था बेहतर थी और शासन व्यवस्था भी संतुलित रूप से चल रही थी। लेकिन अब हालात काफी बिगड़ चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार की वर्तमान अराजक स्थिति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि वर्तमान में राज्य की बागडोर वास्तविक रूप से केंद्र सरकार के हाथ में है, और नीतीश कुमार केवल नाम मात्र के मुख्यमंत्री हैं।


कृष्ण अल्लावरु ने यह भी कहा कि भाजपा बिहार में 'पिछड़े बनाम अगड़े' की राजनीति कर राज्य को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के संरक्षण में ही राज्य में माफिया, सांप्रदायिकता और अराजकता को बढ़ावा मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड को लिंक करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस आदेश का पालन नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। कृष्ण अल्लावरु ने अंत में कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और बिहार की जनता के अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट- प्रेम राज