ब्रेकिंग
पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने में जुटी दिल्ली पुलिस, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिसहर्ष फायरिंग मामले में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत, 4 साल की सजा के खिलाफ दाखिल की थी अपील जिस शख्स का हुआ अंतिम संस्कार, वह शांति पूजा के दिन हुआ प्रकट, सामने देख परिजनों के उड़े होशबांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व सांसद अर्जुन रायविवाद: डीटीओ पद पर 'कब्जे' का खेल ! बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए सिर्फ 17 पद है रिजर्व पर कब्जा 37 जिलों पर, परिवहन विभाग अपनी ही अधिसूचना से पीछे हटा, 18 अफसरों को क्यों नहीं कर पा रहा पोस्टिंग ? पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने में जुटी दिल्ली पुलिस, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिसहर्ष फायरिंग मामले में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत, 4 साल की सजा के खिलाफ दाखिल की थी अपील जिस शख्स का हुआ अंतिम संस्कार, वह शांति पूजा के दिन हुआ प्रकट, सामने देख परिजनों के उड़े होशबांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व सांसद अर्जुन रायविवाद: डीटीओ पद पर 'कब्जे' का खेल ! बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए सिर्फ 17 पद है रिजर्व पर कब्जा 37 जिलों पर, परिवहन विभाग अपनी ही अधिसूचना से पीछे हटा, 18 अफसरों को क्यों नहीं कर पा रहा पोस्टिंग ?

Bihar Politics: इस दिन मुंगेर जाएंगे सीएम नीतीश कुमार, दो हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार आगामी 4 अक्टूबर को मुंगेर के जमालपुर आएंगे, जहां 2000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री मदर डेयरी यूनिट और गंगा पथ योजना का भी शिलान्यास करेंगे।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 4 अक्टूबर को मुंगेर जिले के लौह नगरी जमालपुर का दौरा करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई अन्य मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के तहत कई बड़ी विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और मुंगेरवासियों को लगभग 2000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री जमालपुर में 250 करोड़ की लागत से बनने वाले मदर डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास करेंगे, जो बियाडा की जमीन पर प्रस्तावित है। 


इसके अलावा, बहुप्रतीक्षित गंगा पथ (मरीन ड्राइव) परियोजना की नींव भी रखी जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री लाभुकों से जन संवाद भी करेंगे और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और शिलान्यास स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया है और सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी है, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कहीं से कोई चूक नहीं होने दी जाएगी। मौके पर अतिरिक्त फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता