ब्रेकिंग
बिहार में सोन नदी पर बनेगा 4-लेन रेल ब्रिज, 180 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें; खर्च होंगे इतने करोड़✦DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापेमारी; करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा✦भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भड़के तेजस्वी यादव, दिया तीखा बयान; बोले- सत्ता पोषित मानसिक...✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.22 करोड़ का बड़ा घोटाला… 43 मामलों में अवैध निकासी का खुलासा, FIR दर्ज✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦बिहार में सोन नदी पर बनेगा 4-लेन रेल ब्रिज, 180 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें; खर्च होंगे इतने करोड़✦DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापेमारी; करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा✦भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भड़के तेजस्वी यादव, दिया तीखा बयान; बोले- सत्ता पोषित मानसिक...✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.22 करोड़ का बड़ा घोटाला… 43 मामलों में अवैध निकासी का खुलासा, FIR दर्ज✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?

बिहार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bihar Road Accident: बिहार के सीतामढ़ी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर देखने को मिला है। बैरगनिया थाना क्षेत्र के नंदवारा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतकों...

बिहार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो लोगों की जान ले ली. नंदवारा के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.


मृतकों की पहचान शेखोना निवासी हरि लाल ठाकुर और अशोगी निवासी मंदेश पासवान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों नंदवारा के पास थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.


हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

सड़क हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दो लोगों की मौत की खबर फैलते ही इलाके में भी लोगों की भीड़ जुटने लगी.


इधर, हादसे की जानकारी जैसे ही मृतकों के परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई. अपनों को खोने के गम में परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है.


एक ही हादसे में दो लोगों की मौत से नंदवारा और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है.