ब्रेकिंग
बिहार में सोन नदी पर बनेगा 4-लेन रेल ब्रिज, 180 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें; खर्च होंगे इतने करोड़✦DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापेमारी; करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा✦भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भड़के तेजस्वी यादव, दिया तीखा बयान; बोले- सत्ता पोषित मानसिक...✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.22 करोड़ का बड़ा घोटाला… 43 मामलों में अवैध निकासी का खुलासा, FIR दर्ज✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦बिहार में सोन नदी पर बनेगा 4-लेन रेल ब्रिज, 180 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें; खर्च होंगे इतने करोड़✦DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापेमारी; करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा✦भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भड़के तेजस्वी यादव, दिया तीखा बयान; बोले- सत्ता पोषित मानसिक...✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.22 करोड़ का बड़ा घोटाला… 43 मामलों में अवैध निकासी का खुलासा, FIR दर्ज✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?

DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापेमारी; करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा

EOU Raid Bihar: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। किशनगंज और कटिहार में एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच एजेंसी को सात साल..

DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापेमारी; करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा
Ramakant kumar
3 मिनट

EOU Raid Bihar: बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. मंगलवार सुबह जांच एजेंसी की टीम ने किशनगंज और कटिहार में उनके चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. रूबी कुमारी सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग में DPO के पद पर कार्यरत हैं.


आर्थिक अपराध इकाई यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में कर रही है. जांच एजेंसी को रूबी कुमारी की संपत्ति और वित्तीय लेन-देन को लेकर जानकारी मिली थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि साल 2018 से 2025 के बीच सात वर्षों में कटिहार जिले में 11 अलग-अलग जगहों पर जमीन खरीदी गई है.


7 साल में 11 जगह जमीन खरीदने की जानकारी

जांच में सामने आए जमीन के सौदों को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की टीम अब दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इन संपत्तियों को खरीदने के लिए रकम कहां से आई और क्या इसके लिए घोषित आय का इस्तेमाल किया गया था.


बैंक खाते और निवेश की भी जांच

छापेमारी के दौरान जांच टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों, बैंक खातों, निवेश और अन्य वित्तीय लेन-देन का रिकॉर्ड खंगाल रही है. आय और संपत्ति के बीच अंतर का आकलन करने के साथ ही जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े कागजातों की भी जांच की जा रही है.


बताया जा रहा है कि रूबी कुमारी पर अपनी ज्ञात आय से करीब 80 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इसी मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने तलाशी अभियान शुरू किया है.


फिलहाल किशनगंज और कटिहार में छापेमारी जारी है. आर्थिक अपराध इकाई की ओर से अब तक बरामद संपत्ति, दस्तावेजों और जब्ती का विस्तृत ब्योरा जारी नहीं किया गया है. जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है.