ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

CM नीतीश ने जातीय जनगणना पर कही बड़ी बात, जल्दी ही करेंगे आल पार्टी मीटिंग

PATNA : बिहार में जल्द ही जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक होगी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि तमाम सियासी पार्टियों की सहमति हो गई है.

CM नीतीश ने जातीय जनगणना पर कही बड़ी बात, जल्दी ही करेंगे आल पार्टी मीटिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जल्द ही जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक होगी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि तमाम सियासी पार्टियों की सहमति हो गई है. हम जल्द ही सर्वदलीय बैठक करने जा रहे हैं. डिप्टी सीएम और अपनी पार्टी के सब लोग से बात कर ली है. जल्दी ही एक तारीख तय कर मीटिंग की जाएगी.


सीएम नीतीश ने कहा कि इसमें सब लोगों की राय जरुरी है. जातीय जनगणना कैसे करनी है, कब करनी है, किस माध्यम से करंगे. यह सब मीटिंग में सबसे राय लेकर किया जायेगा. सबकी सहमती से जो बात निकलेगी उसी आधार पर जातीय जनगणना कराई जाएगी. यह बहुत ठीक ढंग से कराया जायेगा ताकि कोई चीज मिस न हो. 


बता दें कि बिहार में जातीय जनगणना पर सियासत गरमायी हुई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार सरकार पर अपने खर्च पर इसे करवाने की मांग कर रहे हैं, वहीं अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार ने सोमवार को जनता दरबाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सूबे की सभी सियासी पार्टियों की सहमति बन गई है. जल्द ही मामले को लेकर सर्वदलीय बैठक जल्द होगी.

टैग्स