ब्रेकिंग
विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा

तेजस्वी के अल्टीमेटम के पहले ही आवास से बाहर निकले CM नीतीश, बिहार विभूति डॉ. ए.एन.सिंह को दी श्रद्धांजलि

PATNA : कोरोना संकट के इस काल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय के बाद आज किसी राजकीय समारोह में शामिल होने सीएम आवास

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  कोरोना संकट के इस काल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय के बाद आज किसी राजकीय समारोह में शामिल होने सीएम आवास से बाहर निकलें. अनुग्रह नारायण सिंह के जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा परिषद पहुंचे और बिहार विभूति डॉ. ए.एन.सिंह ने की जयंती पर आज उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित कर शत-शत नमन किया.

बिहार विधानमंडल परिसर में लगी डॉ.ए.एन.सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान  डिप्टी सीएम सुशील मोदी, विजय चौधरी, अवधेश नारायण ने भी श्रद्धाजंलि अर्पित कर शत-शत नमन किया. 

बता दें कि लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच नीतीश कुमार बाहर नहीं निकले थे. वे सीएम आवास से ही  डिजिटल माध्यम  से कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे. जिसे लेकर विपक्ष लगातार हमला कर रहा था. कुछ दिन पहले ही सीएम पहली बार कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे. वहीं आज दूसरी बार वे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए.  हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा जाने की सूचना पहले से नहीं दी गई थी. 



बता दें कि विपक्ष सीएम नीतीश के सीएम हाउस से बाहर नहीं निकलने पर लगातार हमलावर हैं.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि सीएम अगर 100 दिन तक आवास से बाहर नहीं निकले तो वे गांव-गांव जाकर ढोल बजवाएंगें. लेकिन 100 दिन पूरा होने के पहले ही सीएम अपने आवास से बाहर निकले और सार्वजनिक कार्रक्रम में शामिल हुए. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता