ब्रेकिंग
जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

सीएम नीतीश ने कृषि जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी, हर जिले में किसानों को जागरूक करने का लक्ष्य

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कृषि जागरूकता अभियान की शुरुआत की है. सीएम नीतीश ने कृषि जागरूकता अभियान के लिए रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. राज्य के सभी जिले में द

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कृषि जागरूकता अभियान की शुरुआत की है. सीएम नीतीश ने कृषि जागरूकता अभियान के लिए रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. राज्य के सभी जिले में दो-दो कृषि जागरूकता अभियान रथ जाएंगे और किसानों को खेती से जुड़ी अहम जानकारी मुहैया कराएंगे.

कृषि जागरूकता अभियान रथों को हरी झंडी दिखाए जाने के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार मौजूद रहे. कृषि विभाग के अन्य बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में इन जागरूकता रथों को हर जिले के लिए रवाना किया गया. यह जागरूकता रथ किसानों को रबी की फसल को लेकर वैज्ञानिक जानकारी मुहैया कराने के साथ-साथ सरकार की तरफ से किसानो के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताएंगे.

आगामी 21 से 31 अक्टूबर के बीच प्रथम चरण के तहत प्रखंड मुख्यालयों में किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा जबकि द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से लेकर 18 नवंबर तक चलेगा. प्रेम कुमार ने कहा है कि वर्ष 2019-20 के लिए सरकार ने फसल उत्पादन का जो लक्ष्य रखा है उसे हासिल किया जाएगा.