ब्रेकिंग
NEET पेपर लीक केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन सुनवाई टली, सामने आई यह बड़ी वजहप्यार के लिए पति की हत्या: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची साजिश, गड़ासी से काटकर नहर में फेंकी लाशऊपर घरेलू सामान, नीचे शराब की खेप! बिहार में तस्करों का प्लान फेल, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार‘छात्रों को रिहा नहीं किया तो NDA सरकार भुगतेगी खामियाजा’, तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को चेतायाबेऊर जेल में बंद तेज प्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया; कोर्ट में जमानत याचिका दाखिलNEET पेपर लीक केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन सुनवाई टली, सामने आई यह बड़ी वजहप्यार के लिए पति की हत्या: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची साजिश, गड़ासी से काटकर नहर में फेंकी लाशऊपर घरेलू सामान, नीचे शराब की खेप! बिहार में तस्करों का प्लान फेल, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार‘छात्रों को रिहा नहीं किया तो NDA सरकार भुगतेगी खामियाजा’, तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को चेतायाबेऊर जेल में बंद तेज प्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया; कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल

माता के दरबार में मुख्यमंत्री: सीएम नीतीश कुमार पहुंचे पटना सिटी, राज्य में सुख-शांति और समृद्धि के लिए देवी से लिया आशीर्वाद

CM Nitish Kumar: महाअष्ठमी के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख-शांति और समृद्धि के लिए माता से आशीर्वाद लिया।

CM Nitish Kumar
© IPRD BIHAR
Mukesh Srivastava
1 मिनट

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर वर्ष की तरह इस साल भी महाअष्टमी के मौके पर पटना सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि के लिए माता से आशीर्वाद लिया।


सबसेे पहले सीएम नीतीश कुमार अगमकुआं स्थिति शीतला मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता शीतला की पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम बड़ी पटनदेवी, छोटी पटनदेवी और मारूफगंज स्थित बड़ी देवी जी के मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रबंधन कमेटी की तरफ से मुख्यमंत्री को माता की चुंदरी भेट स्वरूप दी गई।


बता दें कि इससे पहले सोमवार को महासप्तमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के कई पूजा पंडालों का भ्रमण किया। श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में पहुंचे। यहां पर उन्होंने मां दुर्गा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की थी।  

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता