ब्रेकिंग
प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद

CM Nitish Kumar: दनियावां बाईपास का उद्घाटन करने पहुंचे थे सीएम नीतीश, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने की जमकर नारेबाजी; अधिकारियों के छूटे पसीने

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के दनियावां में 46 करोड़ की लागत से निर्मित बाईपास का उद्घाटन किया। इस दौरान मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के साम

CM Nitish Kumar: दनियावां बाईपास का उद्घाटन करने पहुंचे थे सीएम नीतीश, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने की जमकर नारेबाजी; अधिकारियों के छूटे पसीने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के दनियावां में 46 करोड़ की लागत से निर्मित बाईपास का उद्घाटन किया। इस दौरान मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के सामने जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दनियावां बाईपास का उद्घाटन किया। बाईपास के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने यहां बनी सड़क और पुल का निरीक्षण किया। उद्घाटन के बाद इस मार्ग को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। परिचालन शुरू होने के बाद बिहारशरीफ, नवादा, कोडरमा, हजारीबाग, रांची और टाटा जाने वाले वाहनों को अब जाम से मुक्ति मिल जाएगी।


इससे पहले दनियावां बाजार में रेलवे क्रॉसिंग रहने के कारण आए दिन लोगों को घंटों भीषण जाम का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग पर परिचालन शुरू होने के बाद इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है हालांकि दूसरी तरफ बाईपास के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों में गहरी नाराजगी भी है। अपनी जमीन देने वाले किसानों को अभी तक मुआवजे की पूरी राशि नहीं मिल सकी है।


जैसे ही इलाके के किसानों को यह जानकारी मिली की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे हैं, बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंच गए और मुख्यमंत्री से मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे हालांकि वहां मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने किसानों को मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया और किसी तरह से समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।