ब्रेकिंग
Bihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाजमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया16 साल तक जेल में सड़ता रहा शख्स, आखिर में निकला बेगुनाह... पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकारघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायलBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाजमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया16 साल तक जेल में सड़ता रहा शख्स, आखिर में निकला बेगुनाह... पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकारघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल

"Nitish Kumar: विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश के मास्टरस्ट्रोक पर सम्राट चौधरी ने जताई खुशी, कहा – इंडी गठबंधन वाले मां को दे रहे गाली, हम दे रहे हैं इज्जत"

NITISH KUMAR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने यह निर्णय लिया है कि अब महिलाओं को रोजगार के लिए लाखों रुपए कि मदद की जाएगी।

NITISH KUMAR
NITISH KUMAR
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NITISH KUMAR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने यह निर्णय लिया है कि अब महिलाओं को रोजगार के लिए लाखों रुपए कि मदद की जाएगी। ऐसे में अब सीएम के इस फैसले को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के इस फैसले को लेकर ख़ुशी जाहिर कि है। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने महत्वपूर्ण निर्णय किया है। नीतीश कुमार जी ने कहा कि आज विशेष योजना की शुरुआत की है। सीएम महिला रोजगार योजना की शुरुआत की जाएगी। सितंबर में आवेदन लेकर पहला किस्त 10 हजार उनके खाते में डाला जाएगा जो 2 लाख तक दिया जाएगा। 


इसके आगे उन्होंने कहा है कि,जहां इंडी गठबंधन के लोग पीएम मोदी के मां को गाली दे रहे है दूसरी ओर सीएम नीतीश बिहार की मां बहनों को सम्मान दे रहे हैं और उनके जीवन में खुशियां लाने में लगे हैं। आज महिलाओं के रोजगार और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण योजना की स्वीकृति बिहार कैबिनेट में दी है। इसके साथ ही 1करोड़ 40 लाख माताएं बहने जीविका से जुड़ी हैं।


 इधर, इस फैसले को लेकर बिहार सरकार के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि पहले ₹10000 की यह राशि वापस नहीं करनी होगी। उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने वाली महिलाओं को ₹200000 तक अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। रोजगार शुरू करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को ₹10000 की मुफ्त सौगात।