ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

CM नीतीश के गृह जिले में दो गुटों में मारपीट और फायरिंग, जानिए क्या है पूरा मामला

NALANDA : बिहार के नालंदा में फायरिंग का लाइव वीडियो सामने आया है। यहां दो गुटों के बीच वर्चस्व कायम करने को लेकर गोलीबारी की गई है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी तेजी स

CM नीतीश के गृह जिले में  दो गुटों में मारपीट और फायरिंग, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा में फायरिंग का लाइव वीडियो सामने आया है। यहां दो गुटों के बीच वर्चस्व कायम करने को लेकर गोलीबारी की गई है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है कि किस तरह से बेखौफ अपराधी दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी कर रहे हैं। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सालूगंज मोहल्ले की है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने वार्ड संख्या 34 की पार्षद आरती कुमारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जहां गोलियों की आवाज सुनकर इलाके के लोग सहम गए और सभी अपने घरों में दुबके रहे। इस  घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूजा पंडाल में बैनर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसे लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। यह  घटनास्थल के पास से आधा दर्जन खोखा बरामद किया गया है। वहीं सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गई है। 


वहीं, घटना की सूचना पाकर नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार घटनास्थल पहुंच है और वहां से आधा दर्जन खोखा बरामद किया है। इस मामले में दो अन्य वार्डों के पार्षदों और उनके समर्थकों पर भी गोलीबारी का आरोप लगा है।  पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। 


उधर, इस घटना की सुचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि वार्ड पार्षद के घर पर फायरिंग की गई है. पूजा पंडाल में बैनर लगाने को लेकर विवाद हुआ था. अन्य वार्डों के पार्षदों और उनके समर्थकों पर फायरिंग का आरोप है। घटनास्थल के आसपास के इलाकों का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता