ब्रेकिंग
बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर

तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप

PATNA NEWS: सोन नदी में डूबे किसान का शव तीन दिनों की तलाश के बाद बरामद किया गया। बिहटा के तरेगना गांव निवासी 45 वर्षीय मुकिल यादव पशुओं के लिए चारा लाने नाव से नदी में निकले थे। उनका शव कोईलवर के अमनाबाद के पास मिला...

तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप
Ramakant kumar
2 मिनट

PATNA NEWS: राजधानी पटना के बिहटा में सोन नदी में डूबे 45 वर्षीय किसान मुकिल यादव का शव तीन दिन की खोजबीन के बाद बरामद किया गया है. कोईलवर के अमनाबाद के पास नदी में उनका शव मिला. परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शनिवार को शव परिवार को सौंप दिया. किसान की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


मृतक मुकिल यादव बिहटा थाना क्षेत्र की बिंदौल पंचायत के तरेगना गांव के निवासी थे. जानकारी के अनुसार, वह 8 अक्टूबर को पशुओं के लिए चारा लाने नाव से सोन नदी की ओर निकले थे. बताया जा रहा है कि उस समय नाव पर वह अकेले थे. इसी दौरान उनके नदी में गिरने और डूबने की आशंका जताई गई.


घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण हादसे की जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी. इसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी. करीब तीन दिनों की खोजबीन के बाद शनिवार को कोईलवर के अमनाबाद के पास सोन नदी में उनका शव बरामद हुआ.


शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उनकी पहचान की. इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिवार के लोग शव लेकर गांव पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार किया गया.