ब्रेकिंग
शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 34 एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 34 एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे

तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप

PATNA NEWS: सोन नदी में डूबे किसान का शव तीन दिनों की तलाश के बाद बरामद किया गया। बिहटा के तरेगना गांव निवासी 45 वर्षीय मुकिल यादव पशुओं के लिए चारा लाने नाव से नदी में निकले थे। उनका शव कोईलवर के अमनाबाद के पास मिला...

तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप
Ramakant kumar
2 मिनट

PATNA NEWS: राजधानी पटना के बिहटा में सोन नदी में डूबे 45 वर्षीय किसान मुकिल यादव का शव तीन दिन की खोजबीन के बाद बरामद किया गया है. कोईलवर के अमनाबाद के पास नदी में उनका शव मिला. परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शनिवार को शव परिवार को सौंप दिया. किसान की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


मृतक मुकिल यादव बिहटा थाना क्षेत्र की बिंदौल पंचायत के तरेगना गांव के निवासी थे. जानकारी के अनुसार, वह 8 अक्टूबर को पशुओं के लिए चारा लाने नाव से सोन नदी की ओर निकले थे. बताया जा रहा है कि उस समय नाव पर वह अकेले थे. इसी दौरान उनके नदी में गिरने और डूबने की आशंका जताई गई.


घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण हादसे की जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी. इसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी. करीब तीन दिनों की खोजबीन के बाद शनिवार को कोईलवर के अमनाबाद के पास सोन नदी में उनका शव बरामद हुआ.


शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उनकी पहचान की. इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिवार के लोग शव लेकर गांव पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार किया गया.