ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

CM नीतीश और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर जताया शोक, बताया अपूरणीय क्षति

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जताया है। सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन पर दोनों ही नेताओं ने गहरी शो

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जताया है। सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन पर दोनों ही नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


सीएम नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे और उन्होनें अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनायी थी। वे दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका निधन हृदय विदारक घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।


मुख्यमंत्री ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की चिर शांति के तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है।