ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

जनता के दरबार में होंगे सीएम नीतीश, आज इन विभागों से जुड़े मामलों की होगी सुनवाई

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुर्गा पूजा के बाद आज जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद होंगे। जनता दरबार कार्यक्रम में नीतीश कुमार आज फरियादियों से मुलाकात करेंगे। सीएम नीतीश आज ऊर्ज

जनता के दरबार में होंगे सीएम नीतीश, आज इन विभागों से जुड़े मामलों की होगी सुनवाई
Editor
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुर्गा पूजा के बाद आज जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद होंगे। जनता दरबार कार्यक्रम में नीतीश कुमार आज फरियादियों से मुलाकात करेंगे। सीएम नीतीश आज ऊर्जा विभाग, जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे। 


मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए फरियादी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पाएंगे। इसके लिए जिलास्तर सही अब तैयारी होती है। 5 साल के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब जनता दरबार कार्यक्रम की फिर से शुरुआत की तो इसका स्वरूप बदला हुआ है। 


जनता दरबार कार्यक्रम हर महीने पहले तीन सोमवार को आयोजित किया जाता है। हर सोमवार को तय विभागों से जुड़े मामलों का ही निष्पादन मुख्यमंत्री करते हैं। इस महीने जनता दरबार के लिए यह तीसरा सोमवार है। आज सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री वन पर्यावरण, भवन निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क, नगर विकास, लघु जल संसाधन, पशु एवं मत्स्य संसाधन, गन्ना विकास और सहकारिता, पंचायती राज जैसे विभागों से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई करेंगे।