ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

CM ने रवाना किया जल-जीवन-हरियाली ऑडियो-वीडियो प्रचार रथ, गांव-गांव जाकर मानव श्रृंखला में भाग लेने का देगा संदेश

PATNA : जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को जागरूकता लाने के लिए ऑडियो-वीडियो प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस र

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को जागरूकता लाने के लिए ऑडियो-वीडियो प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

इस रथ पर जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति के समर्थन में और बाल विवाह, दहेज प्रथा के विरुद्ध 19 जनवरी 2020 को बनने वाली मानव श्रृंखला में शामिल होने को लेकर जागरुक किया जाएगा. वहीं बिहार भू-जल विकास मिशन से संबंधित जल संचयन के तरीकों और बचाव के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा.

बता दें कि मानव शृंखला नशामुक्ति व जल-जीवन- हरियाली के पक्ष में तथा सामाजिक कुरीति दहेज व बाल विवाह के खिलाफ 19 जनवरी को बनने जा रही मानव श्रृंखला को लेकर सीएम ने भारी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की.  सीएम ने कहा कि इस बार जो तीनों मुद्दों को लेकर जो मानव शृंखला बनेगी वह अबतक के सारे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी.

गौरतलब है कि मानव श्रृंखला को लेकर बिहार पहले ही  वर्ल्ड रिकॉर्ड  तोड़ चुका है. बिहार में यह तीसरी मानव शृंखला होगी. पहली 21 जनवरी 2017 को शराबबंदी के पक्ष में जबकि दूसरी 21 जनवरी 2018 को बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ बनी थी. इस बार की मानव श्रृंखला अब की कंबाइड चिजों को लेकर बनाई जाएगी. 




टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता