ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

कल से बिहार की अदालतों में कलम बंद हड़ताल, वेतनमान और पदोन्नति की मांग

patna news: वेतन विसंगतियों को दूर करने, विशेष न्यायिक कैडर लागू करने व कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति देने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर कल 16 जनवरी से सिविल कोर्ट के कर्मचार

BIHAR POLICE
कलम बंद हड़ताल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

patna news: वेतन विसंगतियों को दूर करने, विशेष न्यायिक कैडर लागू करने व कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति देने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर कल 16 जनवरी से सिविल कोर्ट के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल में तृतीय व चतुर्थवर्गीय श्रेणी के सभी कर्मचारी शामिल होंगे। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ ने व्यापक रणनीति तैयार की है। 


अपनी विभिन्न मांगों को लेकर न्यायालय कर्मियों ने कल गुरुवार 16 जनवरी को स्ट्राइक का आह्वान किया है। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुलाए गए 16 जनवरी 2025 से कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सिविल कोर्ट में काम कराने के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी होगी। 


केस और आवेदन फाइल करने के लिए जो काउंटर बनाये गये हैं वो कल बंद रहेगा। ऐसे में वो अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पाएंगे। इस स्ट्राइक में तृतीय और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी भी शामिल होंगे। कोर्ट और कार्यालयों का दरवाजा खोलने और बंद करने की जिम्मेदारी तृतीय और चतुर्थवर्गीय श्रेणी के कर्मचारियों की ही होती है यहां तक की ये फाइलों को अदालत तक पहुंचाते हैं लेकिन जब ये ही हड़ताल पर रहेंगे तब यह काम ठप हो जाएगा।

कल से बिहार की अदालतों में कलम बंद हड़ताल, वेतनमान और पदोन्नति की मांग

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता