ब्रेकिंग
छपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाख

चुनाव संपन्न कराकर समस्तीपुर से रोहतास लौट रही पुलिस की बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 23 महिला पुलिसकर्मी घायल

ARWAL: समस्तीपुर में कल 13 मई को चौथे चरण का मतदान संपन्न हो गया। लोकसभा चुनाव संपन्न कराकर वापस रोहतास लौट रही पुलिस की बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 महिला प्र

चुनाव संपन्न कराकर समस्तीपुर से रोहतास लौट रही पुलिस की बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 23 महिला पुलिसकर्मी घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL:  समस्तीपुर में कल 13 मई को चौथे चरण का मतदान संपन्न हो गया। लोकसभा चुनाव संपन्न कराकर वापस रोहतास लौट रही पुलिस की बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 महिला प्रशिक्षु दरोगा समेत 23 महिला पुलिसकर्मी घायल हो गयी हैं। घटना अरवल  जिले के मेहंदिया राष्ट्रीय राजमार्ग 139 स्थित पंजाबी होटल  के पास की है। जहां पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई| पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ मेहंदिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर भेजा गया। महिला प्रशिक्षु सब  इंस्पेक्टर काजल कुमारी, सुजाता कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रिया कुमारी, रूपम कुमारी, प्रियंका कुमारी और जया भारती घायल हो गयी है। 


वही महिला जवान पुष्पा कुमारी, निकिता कुमारी, मोनिका कुमारी, माला कुमारी, पूजा कुमारी, वर्षा रानी, रानी गीतांजलि, बिंदु कुमारी, शालू कुमारी, फूलमाला कुमारी, कुमारी राजनंदनी और गीता कुमारी भी इस हादसे में घायल हो गयी है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। वही दो महिला दरोगा काजल कुमारी एवं प्रिया कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है| दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इधर सूचना मिलते ही अरवल एसपी राजेन्द्र कुमार भील प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता