ब्रेकिंग
बिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षाबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षा

अब अपार्टमेंट की सूची बनाएंगे दारोगा, हर एक को लेनी होगी पूरी जिम्मेदारी

PATNA : पटना में अपार्टमेंट में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर आईजी सख्त हैं. सभी थानेदारों को अपने इलाके के अपार्टमेंट की सूची बनाने का निर्देश दिया है. थानेदार वहां के लोगों के साथ मीटिंग

अब अपार्टमेंट की सूची बनाएंगे दारोगा, हर एक को लेनी होगी पूरी जिम्मेदारी
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में अपार्टमेंट में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर आईजी सख्त हैं. सभी थानेदारों को अपने इलाके के अपार्टमेंट की सूची बनाने का निर्देश दिया है. थानेदार वहां के लोगों के साथ मीटिंग करेंगे और हर दरोगा को अपार्टमेंट की  जिम्मेदारी लेनी होगी.

इसके साथ ही वे गार्ड  की पूरी जानकारी लेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरा काम कर रहा है.  एएसआई और एसआई के बीच अपार्टमेंट बांट दिया जाएगा, जिसका वे समय-समय पर जायजा लेते रहेंगे.

 यह आदेश आईजी सेंट्रल रेंज संजय कुमार ने दिया है. कोतवाली पुलिस अनुमंडल में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को आईजी ने गंभीरता से लिया है. बुधवार को उन्होंने 2 महीनों में हुई चोरी की घटनाओं और अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की. पिछले 2 महीनों में चोरी की 27 घटनाएं हुई है, वहीं पुलिस ने 16 घटनाओं का उद्भेदन कर दिया है.

समीक्षा के दौरान आईजी ने कई निर्देश दिए हैं. आईजी ने सभी थानेदारों को चेतावनी दी है कि गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने पुलिस को सादी वर्दी में भी इलाके में गश्त करने की बात कही है. जरूरत पड़ने पर आम लोगों की तरह ऑटो से भी चलने और विधि व्यवस्था पर ध्यान रखने की बात कही है.