ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

चायनीज टूरिस्ट पर बिहार में लगी रोक, होटल मालिकों ने लिया बड़ा फैसला

GAYA: भारत- चीन सीमा पर गलवान घाटी में हुई घटना के आक्रोश में बोधगया होटल एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। होटल मालिकों ने चीनी पर्यटकों के होटल में ठहरने पर पूरी तरह से

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GAYA: भारत- चीन सीमा पर गलवान घाटी में हुई घटना के आक्रोश में बोधगया होटल एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है।  होटल मालिकों ने चीनी पर्यटकों के होटल में ठहरने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। बोधगया के होटलों में होटल मालिको ने 'चायनीज टूरिस्ट आर नॉट एलाउड' का नोटिस चिपका  दिया है।


बोधगया होटल एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि वे चायनीज पर्यटकों को ठहरने के लिए होटलों में रुम नहीं देगी। होटलों के बाहर 'चायनीज टूरिस्ट आर नॉट एलाउड' का नोटिस चिपका दिया गया है। एसोसिएशन के महासचिव सुदामा कुमार ने बताया कि हम चायनीज पर्यटक का विरोध कर रहे हैं। जो भी चानजीय पर्यटक यहां आएंगे हम उन्हें ठहरने के लिए होटल में रुम नहीं देंगे।




सुदामा कुमार ने बताया कि भारत-चीन सीमा पर चीन की हरकत से पूरा देश नाराज है, हमारा एसोसिएशन भी इसकी भर्त्सना करता है। उन्होनें कहा कि सभी जगह चायनीज सामान का विरोध हो रहा है। हमारा एसोसिएशन भी देशभक्ति की इसी भावना के साथ खड़ा है और हम किसी भी कीमत पर यहां आने वाले चायनीज पर्यटकों की मदद नहीं करेंगे। गौरतलब है कि बोधगया में हरवर्ष लाखो की संख्या में चीन, तिब्बत, अमेरिका,न्यूयार्क, फ्रांस,जर्मनी,जापान आदि कई देशों के विदेशी पर्यटक और बौद्ध भिक्षु यहां आते है।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता