ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार: जब प्रश्न का जवाब नहीं दे पाई B.SC की छात्रा.. तो आंसर शीट पर लिख दिया खेसारी का ये गाना

CHHAPRA: छपरा के जयप्रकाश यूनिवर्सिटी से एक अजीबोगरीब मामला समाने आया है। दरअसल, यहां बीएससी पार्ट 1 की प्रायोगिक परीक्षा के दौरान एक छात्रा ने सवाल का माकूल जवाब नहीं आने पर भोजपु

बिहार: जब प्रश्न का जवाब नहीं दे पाई B.SC की छात्रा.. तो आंसर शीट पर लिख दिया खेसारी का ये गाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा के जयप्रकाश यूनिवर्सिटी से एक अजीबोगरीब मामला समाने आया है। दरअसल, यहां बीएससी पार्ट 1 की प्रायोगिक परीक्षा के दौरान एक छात्रा ने सवाल का माकूल जवाब नहीं आने पर भोजपुरी गाने का बोल लिख दिए। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला छपरा के जगदम कॉलेज से जुड़ा है।


दरअसल, जयप्रकाश यूनिवर्सिटी में इन दिनों स्नातक पार्ट 1 की प्रायोगिक परीक्षा विभिन्न कॉलेजों में करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक छात्रा जो छपरा में स्थानीय जगदम कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा दे रही थी और उसे जब एक सवाल का जवाब नहीं आया तो उसने उत्तर पुस्तिका में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का चर्चित गाना नथुनिया गाने की लाइन 'नोट बरसेला तोहरे नथुनिया पर जब हिलावेलु कमर हारमोनिया पर'. लिख दी। जिसके बाद अब उत्तर पुस्तिका का स्क्रीन शॉट तेजी से वायरल हो रहा है। इस छात्रा का नाम कृपासिंधु बताया जा रहा है। 


इधर,इस पूरे मामले को लेकर जब विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज के अधिकारी से इस बारे में सवाल किया गया तो वो लोग बोलने से बचते रहे है। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीआरओ, प्रोफेसर से सवाल किया गया तो इन्होंने ने भी चुप्पी साध ली। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का मामला बिहार के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी से आई हो। इससे पहले भी बिहार में इस तरह के अजीबोगरीब मामले सामने आते रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें