ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

बिहार : छठ पर उमड़ी भीड़ तो रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट महंगा कर दिया, सोनपुर रेल मंडल के 8 स्टेशनों पर 40 रुपये का इजाफा

PATNA : छठ महापर्व को लेकर रेल यात्रियों की संख्या बढ़ी है। रेलवे स्टेशनों पर पहले से ज्यादा भीड़भाड़ दिए देखी जा रही है। बिहार के ज्यादातर रेलवे स्टेशनों पर कोरोना महामारी के

बिहार : छठ पर उमड़ी भीड़ तो रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट महंगा कर दिया, सोनपुर रेल मंडल के 8 स्टेशनों पर 40 रुपये का इजाफा
Editor
2 मिनट

PATNA : छठ महापर्व को लेकर रेल यात्रियों की संख्या बढ़ी है। रेलवे स्टेशनों पर पहले से ज्यादा भीड़भाड़ दिए देखी जा रही है। बिहार के ज्यादातर रेलवे स्टेशनों पर कोरोना महामारी के बाद पहली बार यात्रियों की तादाद बढ़ती देख रेलवे ने एक चौंकाने वाला फैसला किया है। सोनपुर रेल मंडल ने अपने 8 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दरें बढ़ा दी हैं। प्लेटफॉर्म टिकट अब 10 रुपये की बजाय 50 रुपये का कर दिया गया है। यह वृद्धि आज यानी 10 नवंबर से लेकर 19 नवंबर की मध्यरात्रि तक लागू रहेगी। 


सोनपुर रेल मंडल ने मुजफ्फरपुर के साथ-साथ हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, सोनपुर, बेगूसराय, मानसी और नवगछिया स्टेशनों के लिए प्लेटफार्म टिकट की दर में इजाफा किया है। बाकी स्टेशनों पर पहले की तरह 10 रुपये का ही प्लेटफार्म टिकट मिलता रहेगा। प्लेटफार्म टिकट में 40 रुपये की वृद्धि किए जाने के पीछे कोरोना वायरस से बचाव को लेकर भीड़ इकट्ठा होने देना है। रेलवे ने सीमित समय के लिए यह कदम उठाया है। 


ऐसा नहीं है कि प्लेटफार्म टिकट की कीमतों में पहली बार ऐसी वृद्धि की गई हो। कोरोना महामारी के दौरान भी ऐसे कई फैसले रेलवे ले चुका है। लेकिन छठ के मौके पर भीड़ भाड़ को देखते हुए रेलवे ने जो फैसला लिया है उसकी उम्मीद शायद ही कम लोगों को थी।

टैग्स