ब्रेकिंग
प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....

छठ महापर्व : उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर पहुंचे व्रती, आज होगा महानुष्ठान का समापन

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ का आज चौथा और अंतिम दिन है चौथे दिन आज भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा श्रद्धालु उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के लिए गंगा घाटों पर पहुंचन

छठ महापर्व : उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर पहुंचे व्रती, आज होगा महानुष्ठान का समापन
Editor
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ का आज चौथा और अंतिम दिन है चौथे दिन आज भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा श्रद्धालु उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के लिए गंगा घाटों पर पहुंचने लगे हैं पटना के गंगा घाट पर सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है इसके अलावा राजधानी पटना के उन पाठकों पर भी वृत्ति पहुंचने लगे हैं जहां उन्होंने बुधवार की शाम पहला अर्घ्य दिया था। 


आज सुबह 6:17 बजे सूर्योदय का समय है। व्रती उसके पहले ही जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना शुरू कर देते हैं। उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। अर्घ्य देने के बाद धूपबत्ती और हवन के साथ छठी मैया की पूजा की जाती है। इसके बाद व्रती अपने घरों को लौट जाते हैं। 


पटना में जिला प्रशासन की तरफ से छठ पूजा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पटना जिले में तकरीबन 550 घाटों पर व्रती अर्घ्य दे रहे हैं। इसके अलावा बड़ी तादाद में लोगों ने घर के छतों और अन्य जगहों पर छठ किया है। पटना के अलावे बिहार के अलग-अलग हिस्सों में छठ के मौके पर व्रतियों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला है। औरंगाबाद के प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके अलावे पटना के उलार सूर्य मंदिर पर भी बड़ी तादाद में लोगों ने छठ किया है।

टैग्स