ब्रेकिंग
रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा

छपरा में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव, 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

CHHAPRA : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले पर छपरा में पथराव हो गया. इस हमले में डिप्टी सीएम के काफिले की दो गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है, लेकिन ग

छपरा में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव, 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले पर छपरा में पथराव हो गया. इस हमले में डिप्टी सीएम के काफिले की दो गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है, लेकिन गनीमत यह रही कि डिप्टी सीएम गाड़ी में मौजूद नहीं थे. वे चार्टर विमान से यूपी लौट गए थे. दरअसल, पटना के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लौट रहे थे. इसी बीच नयागांव थाना क्षेत्र में बाजितपुर गांव के रहने वाले संजय सिंह के बेटे विकास कुमार सिंह ने अपनी गाड़ी में मामूली टक्कर के बाद डिप्टी सीएम के काफिले पर रोड़ेबाजी कर दी. 


इस रोड़ेबाजी में एक गाड़ी का सामने का शीशा फूटने की खबर है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है. बताया जा रहा है कि रोडरेज में यह घटना हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


घटना के संबंध में एसडीपीओ अंजनी कुमार ने बताया कि पटना में आयोजित सम्राट अशोक के जयंती समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी आए थे. उनके कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश से सिक्योरिटी वाहन भी आया था. कार्यक्रम के बाद उनके लौट जाने पर सड़क मार्ग से सिक्योरिटी वाहन लखनऊ जा रहा था. 


दिघवारा थाना क्षेत्र के उन्नहचक मंदिर के समीप चार-पांच युवकों ने उनके सिक्योरिटी  वाहन पर पथराव कर दिया. पथराव की सूचना पर एसडीपीओ अंजनी कुमार, नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हमले में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

टैग्स