ब्रेकिंग
Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त

चयनमुक्त की गई सेविका-सहायिका फिर से होंगी बहाल, मानदेय में होगी बढ़ोतरी; सीएम नीतीश का बड़ा एलान

PATNA: बिहार सरकार ने सेविका-सहायिका को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि हड़ताल के दौरान चयनमुक्त की गयी 10203 सेविका और 8016 सहायिका वापस होंगी। सेविका-सहायिका के

चयनमुक्त की गई सेविका-सहायिका फिर से होंगी बहाल, मानदेय में होगी बढ़ोतरी; सीएम नीतीश का बड़ा एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने सेविका-सहायिका को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि हड़ताल के दौरान चयनमुक्त की गयी 10203 सेविका और 8016 सहायिका वापस होंगी। सेविका-सहायिका के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही साथ सरकार ने सेविका और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी करने का भी निर्णय लिया है।


दरअसल, सेवा स्थाई करने के साथ ही मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर बिहार की सेविका और सहायिका लंबे समय से हड़ताल पर थी। शीतकालीन सत्र के दौरान सेविका-सहायिका संघ ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद राज्यभर की हजारों सेविका-सहायिका को चयन मुक्त कर दिया गया था। बिहार राज्य के आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के शिष्टमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।


मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की समस्या को सुनने के बाद कहा कि राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं में बेहतरी के लिये कई कदम उठाये गये हैं। आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मानदेय में समय-समय पर वृद्धि की जाती रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जायेगी। जो आंगनबाड़ी सेविकायें एवं सहायिकायें हड़ताल अवधि में चयनमुक्त कर दी गयीं थी, उनकी वापसी की जायेगी।