ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

4 रुपये किलो भी नहीं बिक रहा प्याज, नालंदा के किसान बोले- इस बार चुनाव में पता चल जाएगा CM नीतीश को

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के किसान परेशान है। किसान 'प्याज के आंसू' रो रहे हैं। 4 रुपये में भी प्याज के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। नज

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के किसान परेशान है। किसान 'प्याज के आंसू' रो रहे हैं। 4 रुपये में भी प्याज के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। नजीजतन किसान अपनी फसल को नदी नाले में फेंक रहे हैं। इलाके के किसान सूबे के मुख्यमंत्री के जिले के होकर भी खुद को ठगे महसूस कर रहे हैं।


सोहडीह गांव के किसानों ने इस बार अपने खेत मे प्याज की खेती की, लेकिन अचानक मौसम खराब होने के कारण किसानों का लगाया गया प्याज पूरी तरह से बर्बाद हो गया, और सभी किसान प्याज को खेत, नदी और नाले में डाल रहे हैं।  किसान कहते हैं कि इस सरकार में उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। किसान सरकार से इतने बेजार हो चुके हैं कि कहते हैं इस बार चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पता चल जाएगा। वहीं लोगों ने बीजेपी विधायक डॉ सुनील पर भी आरोप लगाया है,कहा कि उन्हें किसानों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है आज हम सब भूखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं।


यहां के किसानों को फसल बीमा योजना भी नही हुआ है  जिसको लेकर भी नाराजगी है। किसान को उनकी फसलों का मुआवजा कौन दिलाएगा। किसानों का कहना है कि आज से 5 महीना पहले प्याज का दाम 110 रुपये किलो था और आज प्याज का दाम 4 रुपए किलो है लेकिन खरीदने वाला कोई नही है।  किसानों से सरकार से मदद की गुहार लगायी है। 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता