ब्रेकिंग
रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा

छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

छपरा के एकमा थाना क्षेत्र में एनएच-531 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, छपरा–सीवान एनएच-531 पर माने मठिया के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रसूलपुर गांव निवासी नितेश कुमार के रूप में हुई है।


हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल एकमा अस्पताल भेजा।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान के साथ-साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

टैग्स