ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

BIHAR: कार साइड लगाने को लेकर बारात में बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट-फायरिंग

नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट और गोलीबारी करने का आरोप लगा रहे हैं। जांच के दौरान क्षतिग्रस्त कार को जांच के लिए जब्त किया गया है। दोनों पक्षों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है.

bihar
पुलिस ने कार को किया जब्त
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA: बारातियों की कार को साइड लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद रविवार की सुबह में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना बगहा के नगर थाना क्षेत्र के छोटकी पट्टी बड़गांव की है। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये। आक्रोशित लोगों ने कार पर हमला कर दिया जिसे वह क्षतिग्रस्त हो गया। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने कार को जब्त कर थाने ले गयी। जब्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01DJ/2017 है। कार पर गोली के निशान का दावा एक पक्ष कर रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट और गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन अभी तक थाने में किसी ने भी आवेदन नहीं दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार मुकुल सिंह की बेटी का बारात रामगढ़वा से शनिवार की रात में आई थी। रात में बनचहरी गांव निवासी  चौबे सिंह छोटकी पट्टी बड़गांव आए हुए थे। कार साइड लेने को लेकर मुकुल सिंह के रिश्तेदारों से चौबे सिंह की कहा सुनी हो गयी। चौबे  सिंह को लोगों ने समझा-बुझा कर शांत करा दिया, वे अपने घर चले गए। 


लेकिन अगले दिन रविवार को 11 बजे के करीब चौबे सिंह आया और मुकुल सिंह के रिश्तेदारों को खोजने लगा। मुकुल सिंह आर्केस्ट्रा चलाता है। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद फिर से शुरू हो गया। इसी दौरान फायरिंग भी की गयी। जिसके बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और क्षतिग्रस्त कार को जब्त किया। कार को थाने पर लाया गया है। मामले में नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट और गोलीबारी करने का आरोप लगा रहे हैं। जांच के दौरान क्षतिग्रस्त कार को जांच के लिए जब्त किया गया है। दोनों पक्षों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है, आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।