ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

श्मशान घाट की जमीन पर अवैध कब्जा, लोगों की शिकायत पर मापी करने पहुंचे सीओ

SARAN : छपरा जिले के मशरक प्रखंड में श्मशान घाट की जमीन पर अवैध कब्जा जमाने का मामला सामने आया है. लोगों की शिकायत पर गंगौली गांव में गुरूवार को सीओ ललित कुमार सिंह और थाना पु

श्मशान घाट की जमीन पर अवैध कब्जा, लोगों की शिकायत पर मापी करने पहुंचे सीओ
First Bihar
2 मिनट

SARAN : छपरा जिले के मशरक प्रखंड में श्मशान घाट की जमीन पर अवैध कब्जा जमाने का मामला सामने आया है. लोगों की शिकायत पर गंगौली गांव में गुरूवार को सीओ ललित कुमार सिंह और थाना पुलिस जमादार रामचंद्र पासवान श्मशान घाट की जमीन की मापी कराने पहुंचे.


सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि गंगौली गांव में श्मशान भूमि खाता नंबर 145, सर्वे नम्बर 3402,रकवा 2 बिगहा  17कठ्ठा 17 घूर जमीन पूर्वजों के समय से ग्रामीणों का श्मशान घाट है. परंतु गांव के ही देवकुमार सिंह पिता स्व सिकिल सिंह के द्वारा शमशान घाट की जमीन पर अवैध कब्जा जमा लिया गया था और श्मशान के उपयोग पर परेशानी पैदा की जा रही थी.


शव के दाह संस्कार में गाली गलौज करने लगते हैं, जिससे परेशान ग्रामीणों ने सीओ ललित कुमार सिंह से जांच-पड़ताल कर अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया था. जिसकी जांच-पड़ताल की गई तों जमीन गैरमजूरवा मालिक का हैं. जिसकी मापी करने पर 4 कट्ठा 4 घूर पर कब्जा कर पलानी, ईट का करकट रख कमरा, बेड़ी रख दिया गया है. वही खाली जमीन को कृषि के रूप में उपयोग किया जा रहा है. 


मापी के दौरान बिंदू देवी पति देवकुमार सिंह और गोलू सिंह पिता देवकुमार सिंह के द्वारा मापी रोकने की कोशिश की गई पर पुलिस बल की मौजूदगी में उन पर काबू पाने के बाद मापी करायी गई. जिसे मापी के बाद उक्त भूमी अवैध अतिक्रमण हटाने को नोटिस निर्गत कर दिया गया. जिसमें 15 दिनों का समय दिया गया है. अन्यथा कानूनी कार्रवाई करते हुए हटाया जाएगा. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ

FirstBihar संवाददाता