ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Bihar News: ‘इतने से काम नहीं चलेगा, कम से कम 400 दो..’ बिहार के सरकारी अस्पताल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के बक्सर में प्रसव कराने आये दंपति से स्वास्थ्य कर्मियों का अवैध वसूली करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में बढ़ते भ्रष्टाचार, घूसखोरी और सरकारी कर्मियों द्वारा बरती जा रही अनियमितताओ पर अंकुश लगाने को लेकर सरकार लगातार कोशिश कर रही है लेकिन सरकारी कर्मी सरकार की सभी कोशिशों पर पानी फेर रहे हैं। ताजा तस्वीर बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल से सामने आयी है।


दरअसल, डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में एक गरीब दंपति डिलीवरी के लिए आये थे। डाक्टरों द्वारा डिलीवरी सफलतापूर्वक करा दिया गया लेकिन अस्पताल की महिला स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दंपति के परिजनों से चार सौ रुपये की मांग की गई। परिजनों ने दो सौ रुपये देकर कहा कि उनके पास इतने ही पैसे हैं। महिला स्वास्थ्यकर्मी द्वारा दबंगई वाले लहजे में ये कहकर पैसे को फेंक दिया जाता हैं कि इतने में नहीं होगा, कही से भी लाओ।


इस पूरे प्रकरण का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमे साफ देखा जा सकता है कि महिला स्वास्थ्यकर्मी मरीज के परिजन द्वारा दिये पैसे को टेबल पर से उठाकर फेंक रही हैं कि इतने में नहीं होगा और पैसे लेकर आओ। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


बक्सर सिविल सर्जन शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने बताया कि ऐसा मामला मेरे संज्ञान में आया है और इसपर त्वरित कार्यवाई करते हुए उच्चस्तरीय जांच गठित कर दी गयी है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके, और स्वास्थ्य विभाग की धूमिल होती छवि को बेहतर बनाया जा सके।

रिपोर्ट - सुमन्त सिंह, बक्सर