ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Road Accident: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दर्जनभर लोग घायल

Road Accident: बिहार के बक्सर में बड़ा हादसा हो गया है। प्रयागराज में महाकुंभ से लौट रहे छपरा के श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। जिसमें दर्जनभर श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

Bihar News
महाकुंभ से लौट रहे थे श्रद्धालु
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: बक्सर में महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी बिजली के खंभें से टकरा गई। इस हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रामपुर के पास हुआ है।


इस हादसे में तीन बच्चों समेत करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं। सबी प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र संगम में स्नान कर बिहार के छपरा लौट रहे थे। स्थानीय लोगों की माने तो हादसा करीब दो बजे रात को हुई है। लोगों ने ज़ोरदार आवाज़ सुनी तो भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और लोगों में चीख-पुकार मची हुई थी।


ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चौसा प्राथमिक अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन बच्चों समेत 7 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लेकिन 5 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायलों का इलाज जारी हैं। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं, लेकिन कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अगर जरूरत पड़ती हैं तो इन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जायेगा। फिलहाल स्थिती सामान्य नजर आ रही हैं।