ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

रेलिंग को तोड़कर पुल के नीचे गिरा बेलगाम ट्रक, ड्राइवर की मौत; खलासी भी गंभीर रूप से घायल

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पटना-बक्सर नेशनल हाइवे 922 पर तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रक अनियंत्रित हो गयी और रेलिंग

रेलिंग को तोड़कर पुल के नीचे गिरा बेलगाम ट्रक, ड्राइवर की मौत; खलासी भी गंभीर रूप से घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पटना-बक्सर नेशनल हाइवे 922 पर तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रक अनियंत्रित हो गयी और रेलिंग में जाकर टकरा गयी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक रेलिंग को तोड़ती हुई पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गयी है जबकि खलासी जख्मी है। 


जानकारी के अनुसार लेवाड गांव और नया भोजपुर ओपी थाना के बीच एक ट्रक अनियंत्रित हो गयी और रेलिंग में जाकर टकरा गयी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक रेलिंग को तोड़ती हुई पुल से नीचे जा गिरी। इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस घटना के बाद लोगों ने ट्रक को पुल के नीचे गिरा देखा तो दंग रह गए। 


इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक ब्रह्मपुर से डुमरांव की ओर आ रहा था।  लोग आशंका जता रहे हैं कि चालक को झपकी आयी होगी और ये हादसा हो गया। मृतक ट्रक चालक की पहचान सिमरी थाना के मझवारी गांव निवासी स्व राम सुशील यादव के पुत्र लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है। वहीं हादसे की जानकारी जब आसपास के लोगों को मिली तो सभी घटनास्थल पर जुटे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक के अंदर फंसे चालक और खलासी को बाहर निकालने का प्रयास शुरू करवाया और फिर जेसीबी की मदद से ट्रक के अंदर फंसे चालक के शव को निकाला गया। वहीं खलासी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।