ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

पाकिस्तान की जेल में बंद था बिहार का युवक, परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, 12 साल बाद लौट रहा घर

BUXAR : 12 साल पहले परिवार के लोगों ने जिसे मृत समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, वह जल्द ही अपने घर लौटने वाला है। युवक को घर लाने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। जब

पाकिस्तान की जेल में बंद था बिहार का युवक, परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, 12 साल बाद लौट रहा घर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BUXAR : 12 साल पहले परिवार के लोगों ने जिसे मृत समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, वह जल्द ही अपने घर लौटने वाला है। युवक को घर लाने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। जब परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। युवक की बूढ़ी मां बेटे के घर आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।


दरअसल, बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खिलाफतपुर गांव का छवि मुसहर करीब 12 वर्ष पहले अपने घर से अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने उसे मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार और श्राद्धकर्म कर दिया। यहां तक की पति को मृत मानकर उसकी पत्नी ने भी दूसरी शादी कर ली। लेकिन परिवार के लोगों को अचानक पता चला की छवि जिंदा है और जल्द ही घर आने वाला है। जिसके बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।


बताया जा रहा है कि छवि मुसहर 12 साल पहले पंजाब से भटककर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गया था। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उसे पकड़कर कराची जेल में बंद कर दिया था। पिछले साथ दिसंबर महीने में विदेश मंत्रालय को सूचना मिली भारत का एक युवक भटककर पाकिस्तान पहुंच गया है और वह कराची जेल में बंद है। सूचना मिलने के बाद विदेश मंत्रालय ने युवक की पहचान के लिए स्थानीय प्रशासन से उसकी जानकारी मांगी।


बक्सर जिला प्रशासन ने छवि के लापता होने की पुष्टि की। पुष्टि होने के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार से युवक को रिहा करने की मांग की। जिसके बाद बीते 5 अप्रैल को पाकिस्तानी सेना ने उसे बीएसएफ के सुपुर्द कर दिया। अब छवि को वापस लाने के लिए बक्सर पुलिस की टीम गुरुदासपुर के लिए रवाना हो गई है। अब जल्द ही छवि अपने परिजनों के बीच होगा।


गौरतलब है कि छवि मुसहर की शादी 14 साल पहले बड़ी ही धूमधाम के साथ हुई थी, उसका एक बच्चा भी है। परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन इसी बीत छवि मुसहर अचानक लापता हो गया। दो साल इंतजार करने के बाद भी जब लापता छवि मुसहर वापस घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली और बच्चे के साथ अपने नए ससुराल चली गई।

टैग्स