ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार में मिल सकता है तेल का खजाना, बक्सर-समस्तीपुर में ONGC का डेरा... सीवान-पूर्णिया में भी संभावना

बिहार में तेल और गैस के भंडार मिलने की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं। बक्सर और समस्तीपुर जिलों में ओएनजीसी की खोज जारी है, और सीवान व पूर्णिया में भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। अगर ये खोज सफल होती है, तो बिहार की आर्थिक तस्वीर बदल सकती है।

oil well
oil well
© oil well
User1
3 मिनट

बिहार में कच्चा तेल और नेचुरल गैस मिलने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। खासकर बक्सर और समस्तीपुर जिले सहित गंगा बेसिन के इलाके में इसकी प्रबल संभावना है। इसके साथ ही सीवान और पूर्णिया जिले में भी कच्चा तेल और नेचुरल गैस पाये जाने के संकेत मिले हैं। हालांकि सीवान और पूर्णिया जिले में इसकी खोज पहले भी की गयी है, लेकिन वहां अन्य स्थानों पर भी खोज की जा सकती है। ऐसे में फिलहाल राज्य में कच्चा तेल और नेचुरल गैस की खोज में तेजी लाने के लिए इसके लिए स्वीकृत एजेंसी ओएनजीसी के अधिकारियों के साथ खान एवं भूतत्व विभाग के अधिकारी हर महीने समीक्षा करेंगे।


सूत्रों के अनुसार राज्य में सर्वे के दौरान कच्चा तेल और नेचुरल गैस पाये जाने के संकेत मिलने के बाद इसकी खोज के लिए ओएनजीसी को लाइसेंस दिया गया। यह कंपनी बक्सर और समस्तीपुर जिले में खोज कर रही है। समस्तीपुर जिले में करीब 308.32 वर्ग किमी क्षेत्र और बक्सर जिले में करीब 52.13 वर्ग किमी क्षेत्र में यह खोज की जानी है। इस खोज के लिए नवीनतम भूकंपीय डाटा रिकॉर्डिंग प्रणाली का उपयोग करके टू-डी भूकंपीय सर्वेक्षण सहित उन्नत तकनीकों का उपयोग करके भू-रासायनिक सर्वेक्षण किया जायेगा। इसमें मिलने वाले तत्वों की पहचान के लिए वैज्ञानिकों की मदद ली जायेगी।


सूत्रों के अनुसार राज्य की नदियों के किनारे कच्चा तेल और नेचुरल गैस पाये जाने की संभावना जताई जा रही है। इसमें मुख्य रूप से गंगा बेसिन का इलाका शामिल है। फिलहाल गंगा बेसिन के इलाके में उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार के बक्सर तक करीब 302 वर्ग किमी इलाके में खोज की जा रही है। इसके अलावा भी बक्सर से आगे पटना और भागलपुर की तरफ के इलाके में भी खोज किये जाने की संभावना है।


राज्य में कच्चा तेल और नेचुरल गैस की खोज में तेजी लाने के लिए ओएनजीसी के अधिकारियों के साथ खान एवं भूतत्व विभाग के अधिकारी हर महीने समीक्षा करेंगे। इससे खोज कार्य में तेजी आएगी और जल्द ही नतीजे सामने आने की उम्मीद है। सीवान और पूर्णिया जिले में भी कच्चा तेल और नेचुरल गैस पाये जाने के संकेत मिले हैं। हालांकि, इन जिलों में पहले भी खोज की जा चुकी है, लेकिन अब अन्य स्थानों पर भी खोज की जा सकती है। इससे इन जिलों में भी कच्चा तेल और नेचुरल गैस मिलने की संभावना बढ़ गई है।