ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीख

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ जा रही महिलाओं से DRM ने पूछा.. टिकट? मिला ऐसा जवाब कि हैरान रह गए; देखिए.. दिलचस्प VIDEO

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ जा रही महिलाओं से टिकट मांगकर दानापुर के डीआरएम जयंत चौधरी ने बड़ा मिस्टेक कर दिया. महिलाओं ने ऐसा जवाब दिया कि डीआरएम साहब भी दंग रह गए.

Viral Video
डीआरएम का वीडियो वायरल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Maha Kumbh 2025: देशभर के स्टेशनों पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। इस दौरान बहुत से ऐसे श्रद्धालु भी हैं जो बिना उचित टिकट लिए ही ट्रेन पर सवार होकर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। बक्सर स्टेशन से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां महिलाओं से टिकट मांगकर डीआरएम ने खुद अपनी फजीहत करा ली।


दरअसल, प्रयागराज में महाकुंभ मेला अब समापन की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। महाकुंभ मेला खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में जिन लोगों ने पवित्र संगम में अबतक डुबकी नहीं लगाई है वह मेला खत्म होने से पहले पहले किसी तरह प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं। यही वजह है कि देशभर के रेलवे स्टेशनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।


इसी बीच बक्सर रेलवे स्टेशन का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। दानापुर रेल डिवीजन के डीआरएम जयंत चौधरी बक्सर स्टेशन पर चेकिंग के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ से स्नान कर लौट रही कुछ महिलाओं से टिकट दिखाने को कहा। महिलाओं ने कहा कि उनके पास टिकट नहीं है, जिसके बाद महिलाओं और डीआरएम के बीच तीखी बहस होने लगी।


DRM जयंत चौधरी ने जब महिलाओं से टिकट के बारे में पूछा तो महिला यात्रियों का कहना था कि उन्हें पीएम मोदी ने यात्रा पर जाने को कहा था। महिलाओं का जवाब सुनकर DRM केवल इतना ही कह पाए कि प्रधानमंत्री ने ऐसा तो नहीं कहा कि बिना टिकट के यात्रा करें। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें