ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

गंगा ब्रिज से एक साथ नदी में कूदी बुआ-भतीजी, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक

BUXAR: बक्सर में एक दूसरे का हाथ पकड़ कर दो युवतियों ने एक साथ वीर कुंवर सिंह सेतु से छलांग लगा दी। इस दौरान पुल निर्माण में लगे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को नदी से बा

 गंगा ब्रिज से एक साथ नदी में कूदी बुआ-भतीजी, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BUXAR: बक्सर में एक दूसरे का हाथ पकड़ कर दो युवतियों ने एक साथ वीर कुंवर सिंह सेतु से छलांग लगा दी। इस दौरान पुल निर्माण में लगे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को नदी से बाहर निकाला। इस दौरान एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ने एक साथ गंगा नदी में डूबकर जान देने की कोशिश क्यों की इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। यह बताया जा रहा है कि दोनों युवती रिश्ते में बुआ और भतीजी हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बक्सर में पुराने गंगा पुल वीर कुंवर सिंह सेतु के पास नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान कई मजदूर पुल के  निर्माण कार्य में लगे थे तभी पुराने गंगा पुल से दो युवतियों ने नदी में छलांग लगा दी। गंगा नदी में एक साथ दो युवतियों को छलांग लगाते देख वहां काम कर रहे लोग उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक दोनों ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। 


जिसके बाद स्थानीय गोताखोर और पुल निर्माण में लगे लोगों की मदद से गंगा में जाल फेंककर युवतियों को बचाने की कोशिश की गयी। दोनों युवतियों को पानी से बाहर निकाला गया। जिसमें एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर होता देख लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवती एक ही गांव की रहने वाली है जो रिश्ते में बुआ भतीजी बतायी जा रही है।


अस्पताल में एडमिट करायी गयी युवती की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सांथ गांव निवासी भागीरथ सिंह की बेटी 19 वर्षीय प्रीति कुमारी के रूप में हुई है जबकि मृतका की पहचान पिंटू सिंह की बेटी बीस वर्षीय संजना के रूप में हो पाई है। दोनों रिश्ते में बुआ और भतीजी बतायी जा रही है। जिसने एक साथ गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि दोनों का हाथ इस दौरान बंधा हुआ था। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इसके पीछे कारण क्या था? इस बात का पता अब तक नहीं चल पायी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।  


 गंगा ब्रिज से एक साथ नदी में कूदी बुआ-भतीजी, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक

टैग्स