ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar News: NH पर बालू लदे ट्रक में लगी भीषण आग, खबर मिलते ही मालिक को आया हार्ट अटैक

Bihar News: बक्सर के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 922 पर एक बालू लदे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही दे

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बक्सर के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 922 पर एक बालू लदे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा और आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हाईवे पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।


स्थानीय लोगों की सूचना पर डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान हाईवे पर भीषण जाम लग गया जिसे हटाने में पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


जानकारी के अनुसार, जलने वाला ट्रक उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर निवासी अखिलेश कुमार शुक्ला के नाम पर पंजीकृत है। नया भोजपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि जैसे ही ट्रक में आग लगने की सूचना ट्रक मालिक को मिली, उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा दी गई थी।


डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने टेलीफोनिक बातचीत में घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक की बैटरी शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल ट्रक चालक फरार है। पुलिस और दमकल की तत्परता से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

रिपोर्ट: सुमन्त सिंह, बक्सर