ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

BIHAR NEWS : दिवाली की अहले सुबह मर्डर, नाबालिग ने बुजुर्ग को चाकू से गोद मार डाला; परिजनों में मातम का माहौल

BUXAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी कि खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में

BIHAR NEWS : दिवाली की अहले सुबह मर्डर, नाबालिग ने बुजुर्ग को चाकू से गोद मार डाला; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी कि खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से सामने आ रहा है। जहां दिवाली की अहले सुबह हत्या से सनसनी फैल गई। बक्सर जिले में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। 


जानकारी के अनुसार जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव में दीपावली की अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक किशोर ने चाकुओं से गोदकर 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी। वृद्ध के दम निकलने तक किशोर अंधाधुंध चाकुओं से वार करता रहा। हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू भगत के नेतृत्व म़े पुलिस किशोर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


पुलिस के अनुसार नेनुआ गांव निवासी कमला साह गुरुवार की सुबह शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। किशोर वृद्ध के आने के इंतजार में घात लगाकर बैठा हुआ था। जैसे ही वृद्ध करीब पहुंचा।वैसे ही किशोर ने हमला बोल दिया। वृद्ध के शरीर पर लागातार वार करता गया। हमले से वृद्ध गिर पडा और उसकी मौके पर मौत हो गई।


इधर, गांव के लोग बताते है कि वृद्ध गांव में झाडफूंक का काम करता था। कुछ मार पहले किशोर के मां की मौत हो गई थी। किशोर को इस बात का संदेह था कि वृद्ध ने झाडफूंक कर उसके मां को मार डाला है।मां की मौत का जिम्मेवार मानते हुए बदला लेने को ठान लिया था। बताया गया कि प्रतिशोध म़े किशोर ने इस हत्या को अंजाम दिया है। वैसे पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेजा जा रहा है। अभी तक किशोर की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।