ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar Crime News: कट्टा से केक काटने के बाद युवक ने की फायरिंग, 'कोई बोलतई रे' कहना पड़ गया भारी

'कोई बोलतई रे'..बर्थडे को यादगार बनाने के चक्कर में युवक जेल चला गया। अब उसके साथियों की बारी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जन्मदिन में कट्टा से केक काटने और फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दबोचा।

BIHAR POLICE
पुलिस ने की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

buxar crime: आज कल यह देखा जा रहा है कि बर्थडे को खास बनाने के लिए लोग तरह-तरह का हथकंडा अपनाते हैं। कोई तलवार से केक काटता है तो कोई कट्टा से केक काटकर जन्मदिन को सेलिब्रेट करता है..जबकि केक काटने में चाकू का इस्तेमाल होना चाहिए। लेकिन अपने बर्थडे को खास बनाने के चक्कर में ऐसा किया जाता है और रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड वायरल होने के लिए किया जाता है। लेकिन कभी-कभी अपने इस रवैय्ये को लेकर लोग भारी मुसीबत में पड़ जाते हैं। एक युवक को कट्टा से केक काटना भारी पड़ गया। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा करना उसके लिए परेशानी का सबब बन जाएगा। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। अब वो अपनी गलती पर आंसू बहा रहा है। 


दरअसल मामला बिहार के बक्सर का है जहां इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पिथनी गांव में कट्टा से केक काटने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। युवक ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने युवक को धड़ दबोचा। कल तक कोई बोलतई रे कहने वाला युवक आज जेल की हवा खा रहा है। वायरल वीडियो में युवक का साथी भी फायरिंग करते नजर आ रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बाइक पर केक रखकर कट्टा से केट काटने का और हथियार चमकाकर फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह देखा जा रहा है एक सफेद कलर की अपाचे बाइक पर केक रखकर युवक देसी कट्टा से केक को तीन चार बार काट रहा है। इसके बाद हथियार लहराते हुए फायरिंग करने लगा। फिर उसका दोस्त भी उसके हाथ से कट्टा लेकर फायरिंग करने लगा। कट्टा से केक काटने वाले और फायरिंग करने वाले युवक का नाम गणेश साह है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिचया है। जबकि उसके साथी की पहचान हकीमपुर निवासी कीनू चौहान के रूप में हुई है जो मौके से फरार हो गया है। कीनू और उसके एक और साथी पिथनी के रहने वाले सुजीत मिश्रा की तलाश जारी है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वही गणेश साह को जेल भेजा गया है।