ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बक्सर में सनातन सांस्कृतिक परिषद ने मकर संक्रांति महोत्सव का किया आयोजन, BJP नेता मिथिलेश तिवारी रहे मौजूद

सनातन सांस्कृतिक परिषद ने बक्सर में मकर संक्रांति महोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए BJP नेता मिथिलेश तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सभी लोगों को जोड़ने का मौका मिलता है।

buxar
मकर संक्रांति महोत्सव
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

buxar news: बक्सर के श्याम वाटिका अंबेडकर चौक के पास रविवार को मकर संक्रांति महोत्सव सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। सनातन सांस्कृतिक परिषद बक्सर के द्वारा इसका आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के महामंत्री एवं बक्सर लोकसभा के प्रत्याशी रहे मिथिलेश तिवारी ने किया।


इस मौके पर मिथिलेश तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सभी लोगों को जोड़ने का मौका मिलता है और हमारी सनातन परंपरा है कि ऐसे भोज आयोजन से हिंदू समाज एकजुट होता है और समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का मौका मिलता है। मिथिलेश तिवारी ने आगे कहा कि बक्सर वामन भगवान की अवतार भूमि है और भगवान श्री रामचंद्र जी की कर्मभूमि है और शुरू से ही ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने वाला बक्सर में होता रहा है।


 उन्होंने बक्सर को विकास की प्रतिबद्ध को दोहराते हुए कहा कि बहुत जल्द जाम से बक्सर को मुक्ति मिलेगी और कई ओवर ब्रिज और विकास के कार्यों को और बक्सर शहर के विकास के काम को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर कराया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जिला परिषद बंटी शाही, जिला परिषद सुनील सिंह, जिला पार्षद धर्मेंद्र ठाकुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष भोला सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक सिंह यादव, भाजपा के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, मुखिया राजेश यादव, मुखिया चुरकी पांडे उर्फ धनंजय मिश्रा, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश के प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा मंच का संचालन दुर्गा चरण मिश्रा ने किया। मंच की अध्यक्षता मनोज पांडे जिला परिषद ने किया धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश पांडे ने किया इस अवसर पर नीरज पाठक विकास विद्यार्थी, रवि मिश्रा, काकू वर्मा,अजय सिंह, मानसिंह, सरवन तिवारी, नंदकुमार तिवारी,शीला त्रिवेदी,सत्येंद्र कुमार, प्रेम मिश्रा सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। 

बक्सर में सनातन सांस्कृतिक परिषद ने मकर संक्रांति महोत्सव का किया आयोजन, BJP नेता मिथिलेश तिवारी रहे मौजूद


बक्सर में सनातन सांस्कृतिक परिषद ने मकर संक्रांति महोत्सव का किया आयोजन, BJP नेता मिथिलेश तिवारी रहे मौजूद

टैग्स