ब्रेकिंग
दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलींने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलींने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा

बक्सर में रोहित सिंह ने परिवारवाद पर बोला हमला,कहा..चंद्रशेखर होते तो परिवारवादी राजनीति की पोल खोल देते

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर बक्सर में आयोजित कार्यक्रम में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने परिवारवाद को लेकर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए कई नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि चंद्रशेखर हमेशा परिवारवाद..

बिहार न्यूज
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की पुण्यतिथि
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की पुण्यतिथि के अवसर पर बक्सर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने परिवारवाद और जातिवादी राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम में राजद सांसद सुधाकर सिंह भी मौजूद थे।


रोहित सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर सिद्धांतों की राजनीति करने वाले नेता थे और उन्होंने हमेशा परिवारवाद और सत्ता के केंद्रीकरण का विरोध किया। रोहित सिंह ने कहा कि यदि चंद्रशेखर जी आज जीवित होते तो परिवारवाद की राजनीति करने वाले नेताओं की सच्चाई जनता के सामने उजागर हो जाती।


उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जाति से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्रहित की राजनीति करते थे। परिवारवाद के कारण समाज का बड़ा वर्ग, विशेषकर मेहनतकश और वंचित तबका, खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।


रोहित सिंह ने आगे कहा कि चंद्रशेखर ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीतियों और आपातकाल के दौर का विरोध किया था। परिवारवादी राजनीति के खिलाफ संघर्ष किया था। उन्होंने दावा किया कि आज बिहार और देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।


उन्होंने यह भी कहा कि यदि चंद्रशेखर आज होते तो देशहित की नीतियों का समर्थन करते। अपने संबोधन के दौरान रोहित सिंह ने लालू प्रसाद यादव और मुलायम सिंह यादव को परिवारवादी राजनीति का उदाहरण बताते हुए उनकी आलोचना की।