ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बक्सर में नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी, कपड़े और जूते भी बरामद

BUXAR: बक्सर में नरकंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल से कपड़े और जूते भी बरामद किये गये हैं जिसके आधार पर कंकाल की पहचान की गयी। कृष्णाब्रह्मा थाना क्षेत्र के स

बक्सर में नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी, कपड़े और जूते भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: बक्सर में नरकंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल से कपड़े और जूते भी बरामद किये गये हैं जिसके आधार पर कंकाल की पहचान की गयी। कृष्णाब्रह्मा थाना क्षेत्र के सोवा गांव के आहर से इसे बरामद किया गया है। नरकंकाल सोवा गांव के ही 85 वर्षीय गुप्तेश्वर महतो के रूप में हुई है जो दो हफ्ते से लापता थे। 


परिचित लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन सफलता नहीं मिली। इनके दोनों बेटे विदेश में रहते हैं जब उन्हें पता चला कि उनके पिता 11 दिसंबर से गायब है तो उन्होंने अपने परिचितों से बात की और पिता की तलाश करने को कहा। उनलोगों ने उन्हें काफी ढूंढा लेकिन बुजुर्ग का कोई अता-पता नहीं चल सका। 12 दिन बाद गांव के लोगों की नजर आहर में पड़े एक नरकंकाल पर गई।


 जिसके बाद यह बात आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से कपड़ा और जूता बरामद किया जिसके आधार पर मृतक की पहचान 85 वर्षीय गुप्तेश्वर महतो के रुप में हुई। बताया जाता है कि वे मानसिक तौर पर कमजोर थे ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि आहर के पास शौच के लिए गये होंगे और इस दौरान पैर फिसलने की वजह से आहर में गिरने से उनकी मौत हो गयी होगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।