ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बक्सर में गरजे सन ऑफ मल्लाह: मुकेश सहनी बोले..निषाद आरक्षण लेकर रहेंगे, हमारी एकता देख हिल गई दिल्ली की कुर्सी

BUXAR: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में बक्सर की पौराणिक धरती बक्सर पहुंचे। यहां उन्होंने इस

 बक्सर में गरजे सन ऑफ मल्लाह: मुकेश सहनी बोले..निषाद आरक्षण लेकर रहेंगे, हमारी एकता देख हिल गई दिल्ली की कुर्सी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BUXAR: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में बक्सर की पौराणिक धरती बक्सर पहुंचे। यहां उन्होंने इस धरती को नमन करते हुए कहा कि इस धरती पर भगवान राम ने कभी ताड़का का वध किया था। उन्होंने कहा कि भगवान राम की नैया को भी निषाद  ने पार किया था। 


इस दौरान सहनी लोगों के बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए हाथों में  गंगा जल देकर संकल्प भी करवाया। उन्होंने लोगों से कहा कि जिस प्रकार इस संकल्प यात्रा में निषादों का जनसैलाब उमड़ रहा, उसमे निषादों की एकता देख दिल्ली की कुर्सी हिल रही है। 


मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों से आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने लोगों में विश्वास जगाते हुए कहा कि पूर्वजों ने पौने दो सौ साल संघर्ष और लड़ाई के बाद ही देश को आजाद करवाया था। आज हमे भी अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि अपने संघर्ष की बदौलत हम आरक्षण लेकर रहेंगे। 


आज की यात्रा पुराना भोजपुर खेल मैदान से शुरू हुई। उसके बाद यह यात्रा मल्हचकिया दुर्गा मंदिर, चौसा हाई स्कूल खेल मैदान होते हुए समहुता शेरशाह के पोखरा पहुंचा। इस दौरान सभी स्थानों पर सहनी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अपने अधिकार की लड़ाई हमे खुद लड़नी होगी। अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। अन्य की प्रदेशों में आरक्षण है लेकिन यूपी, बिहार और झारखंड में नहीं है। मुकेश सहनी ने कहा कि यह आपकी ताकत का परिणाम है कि पहले निषाद को एक टिकट पाने के लिए वर्षों दौड़ना पड़ता था, लेकिन आज एक निषाद का बेटा टिकट बांट रहा है।


टैग्स