ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे होगा सिक्स लेन में तब्दील, इन 5 सड़क परियोजनाओं के टेंडर भी जल्द जारी करने के निर्देश

Bihar News: बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे सिक्स लेन में तब्दील किया जाएगा, DPR जल्द। बिहार के इन 5 फोरलेन सड़क प्रोजेक्ट्स के टेंडर भी जल्द निकलेंगे। नितिन गडकरी-नितिन नवीन की बैठक में बड़ा ऐलान।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कमर कस ली है। बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे को सिक्स लेन बनाने का फैसला हुआ है, और इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट जल्द तैयार होगी। साथ ही, पांच अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट्स की फोरलेनिंग के लिए टेंडर जल्द जारी होंगे। ये जानकारी बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से 7 मई 2025 को दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद दी है।


नितिन नवीन ने बताया कि बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे, जो 350 किलोमीटर लंबा होगा, अब सिक्स लेन का ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट होगा। यह एक्सप्रेसवे बिहार के 11 जिलों को जोड़ेगा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लिंक होकर दिल्ली तक यात्रा को आसान बनाएगा। अभी बक्सर से भागलपुर का सफर 380 किमी का है और 9 घंटे लगते हैं, लेकिन सिक्स लेन बनने के बाद यह महज 4 घंटे में पूरा होगा। DPR तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है, और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।


बैठक में नितिन गडकरी ने बिहार की कई लंबित NH परियोजनाओं को हरी झंडी दी। पांच प्रमुख प्रोजेक्ट्स की फोरलेनिंग के लिए टेंडर जल्द जारी होंगे, जिनमें शामिल हैं:

NH-322: पीएम पैकेज 2015 के तहत सड़क का चौड़ीकरण।  

NH-333A: बिहार के प्रमुख रूट पर फोरलेनिंग।  

NH-1335: भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी।  

पटना रिंग रोड: फोर और सिक्स लेन में अपग्रेड।  

दीदारगंज-सरीस्ताबाद एलिवेटेड रोड: पटना में ट्रैफिक जाम से राहत।


नितिन गडकरी ने NHAI को इन प्रोजेक्ट्स के टेंडर जल्द जारी करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 को भी जल्द मंजूरी का आश्वासन मिला। इसके अलावा बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। गडकरी ने बिहार की सड़कों के लिए केंद्र के पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया है। कुछ अन्य योजनाओं की DPR भी तैयार की जा रही है, जिनमें गंगा पर बक्सर में दो लेन वाला नया पुल शामिल है, पटना-गया-डोभी रोड को सिक्स लेन करने पर भी विचार हुआ है।