ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : गंगा से एक साथ पांच शव मिलने से सनसनी, इलाके के लोगों में मचा हड़कंप

BUXAR : इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां गंगा में एक साथ पांच शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एक साथ पांच शवों के मिलने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में

बिहार : गंगा से एक साथ पांच शव मिलने से सनसनी, इलाके के लोगों में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR : इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां गंगा में एक साथ पांच शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एक साथ पांच शवों के मिलने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पांचों शव बक्सर के बाबा घाट से बरामद हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


एक साथ पांच लोगों के शव गंगा नदी से मिलने की खबर इलाके में फैलते ही लोगों की भारी भीड़ गंगा घाट पर जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह जब लोग टहलने के लिए गंगा घाट की तरफ गए तो एक साथ पांच शवों को देखकर उनके होश उड़ गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी शवों को गंगा से बाहर निकला। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतकों में एक महिला जबकि चार पुरुष शामिल हैं। गंगा में एक साथ पांच शव कहां से आए यह अभी पहेली बनी हुई है। बता दें कि पिछले साल कोरोना के समय मई महीने में महादेवा घाट पर गंगा से एक साथ कई शव मिलने से हड़कंप मच गया था।

टैग्स