ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: चावल-पास्ता खाने से पिता-पुत्र की मौत, पांच गंभीर रूप से बीमार

Bihar News: बिहार के बक्सर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, बिहार में चावल-पास्ता खाने से बाप-बेटे की मौत हो गई है। यह भोजन करने से पांच लोगों की हालत गंभीर हो गई है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बक्सर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, बिहार में चावल-पास्ता खाने से बाप-बेटे की मौत हो गई है। यह भोजन करने से पांच लोगों की हालत गंभीर हो गई है। घटना बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहीवर गांव में रविवार देर रात की है। 


बताया जा रहा है कि बीती रात चावल-पास्ता खाने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक परिवार की पहचान किशन बिहारी और उसके तीन साल के पुत्र अमित के रुप में हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, किशन बिहारी के परिवार में रात को पास्ता चावल बना था। रात 9 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन किया था जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद आनन फानन में सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान किशन बिहारी और उसके पुत्र अमित की मौत हो गई। वहीं, किशन बिहारी की पत्नी पूजा देवी, चाची प्रेमा देवी, बेटी सुप्रिया और अमृता के अलावा पड़ोसी चंदन की बेटी दिया की हालत गंभीर है। 


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरु की। पुलिस का कहना है कि एफएसएल को बुलाया गया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस जांच हर पहलओं से जांच कर रही है।