ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में बीच सड़क पर SDM की दबंगई, ट्रक ड्राइवर पर ताबड़तोड़ चांटे बरसाये, देखें वीडियो

बिहार के बक्सर में SDM राकेश कुमार ने बीच सड़क पर एक ट्रक ड्राइवर को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारे. ये घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो वायरल हो गया है. ड्राइवर का कहना है कि उसके पास सभी वैध दस्तावेज थे लेकिन फिर भी प्रशासन ने मारपीट कर ट्रक जब्त कर लिया

bihar
ट्रक ड्राइवर ने खोली पोल
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 BUXAR: बिहार में अधिकारियों की दबंगई का एक और मामला सामने आया है. बिहार के बक्सर में एसडीओ ने एक ट्रक ड्राइवर पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाये. ये वाकया डीएम की मौजूदगी में हुआ. इसका वीडिया वायरल हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि एसडीओ साहब ट्रक ड्राइवर से कागज मांग रहे हैं. ड्राइवर अपने सहयोगी को कागज निकालने को कह रहा है कि तभी एसडीओ ने उसे पीटना शुरू कर दिया. 


बक्सर में हुआ वाकया

बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल के एसडीओ राकेश कुमार का ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल भी इस दौरान मौजूद थे. डीएम अंशुल अग्रवाल अपने अमले के साथ सिमरी प्रखंड में तटबंध और पेयजल व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे.


इसी दौरान एसडीओ राकेश कुमार ने सड़क पर बालू लदा ट्रक जाते देखा. वे ट्रक रुकवाकर चालक से कागज मांगने लगे. ड्राइवर ने ट्रक में बैठे अपने सहकर्मी को कागज निकालने को कह रहा है तभी एसडीओ भड़क गए और ड्राइवर को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया. 


एसडीओ ने कहा-डराने के लिए थप्पड़ मारा

वीडियो वायरल होने के बाद एसडीओ राकेश कुमार ने मीडिया को कहा कि उन्होंने ड्राइवर को डराने के लिए थप्पड़ मारा था. उन्होंने कहा कि ट्रक ड्राइवर ने यूपी के तीन चालान दिखाए थे. वह नेशनल हाइवे छोड़कर ग्रामीण सड़क पर बालू लदा ट्रक लेकर जा रहा था, जिससे सड़क खराब हो रही थी. एसडीओ ने आरोप लगाया कि कागजात मांगने पर चालक ने बदतमीजी की, जिसके बाद उसे डराने के लिए थप्पड़ मारा.


ट्रक ड्राइवर ने खोली पोल

उधर, ट्रक ड्राइवर ने कहा कि वह बिहटा से देवरिया के लिए बालू लेकर जा रहा था. उसके पास वैध चालान और दूसरे दस्तावेज थे. ट्रक भी अंडरलोड था यानि उस पर सरकार द्वारा तय मात्रा में ही बालू लदा था और वह नियमों के मुताबिक बालू ढो रहा था. लेकिन एसडीओ ने बेवजह पिटाई कर दी औऱ ट्रक जब्त कर लिया. 


बीच सड़क पर एसडीओ की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एसडीओ ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. बक्सर जिला प्रशासन ने अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन प्रशासन ने ट्रक के दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं. ट्रक पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

टैग्स