ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

ब्रह्मपुर विधानसभा में रोहित सिंह ने किया जनसंपर्क अभियान, बोले- भाजपा ने देश की जनता को ठगा

BUXAR : बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने गांवगांव जाकर लोगों से मुलाकात की. स्वामी अभिष

ब्रह्मपुर विधानसभा में रोहित सिंह ने किया जनसंपर्क अभियान, बोले- भाजपा ने देश की जनता को ठगा
First Bihar
2 मिनट

BUXAR :  बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने गांवगांव जाकर लोगों से मुलाकात की. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भाजपा ने देश की जनता को ठगा है और बिहार में नीतीश कुमार ने जनता का शोषण किया है.


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने  ब्रह्मपुर विधानसभा के गंगौली, जवहीं दीयर, चंद्रपुरा, अरक, महुआर, उधुरा, ब्रह्मपुर बाजार में जनता से भेंट कर एनडीए गठबंधन को चुनाव में हराने की अपील की. युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की लालू यादव का भय दिखाकर कब तक भाजपा गठबंधन बिहार में राज करेगी. उन्होंने कहा की बिहार क्रांति भूमि है और नीतीश सरकार को शांत करने हेतु जनता को एकजुट होकर एनडीए गठबंधन के खिलाफ वोट करना होगा.


उन्होंने आगे बताया कि भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव ने ब्रह्मपुर के स्वाभिमान को छेड़ा हैं. जनता को एनडीए गठबंधन को चुनाव हारकर हिसाब-किताब करना होगा.  धर्म के आधार पर देश को बाँटने वाली शक्तियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है. नीतीश गठबंधन की विदाई ही बिहार के तरक़्क़ी का रास्ता खोलेगी.


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान विभीषण की तरह रावण वध कराएँगे. देश बचाने हेतु बिहार में सत्ता परिवर्तन आवश्यक है. इस अवसर पर अरुण ठाकुर,रवींद्र ठाकुर,विश्राम यादव,बैजू राय,संजय ठाकुर,आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे.